स्व. शौर्य पाटील को न्याय दिलाने दिल्ली आ रहे हैं संघर्ष योद्धा आज मा. श्री मनोज दादा जरांगे पाटील !
नई दिल्ली/प्रतिनिधी
स्कूल अध्यापक की कथित मानसिक प्रताड़ना से दुखी होकर कक्षा 10 वीं के छात्र स्व. शौर्य प्रदीप पाटील ने अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली। इस हृदय विदारक घटना के बाद, मराठा समुदाय के संघर्षयोद्धा मा. श्री मनोज दादा जरांगे पाटील ने दिवंगत छात्र के परिवार को सांत्वना देने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए दिल्ली आने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मनोज दादा जरांगे पाटील ने इस मामले में कठोर कदम उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी मुख्य मांग हैं कि दोषी अध्यापक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि सरकार इस अत्यंत संवेदनशील मामले को पूरी गंभीरता से ले।संघर्ष योद्धा मा. श्री मनोज दादा जरांगे पाटील जी की दिल्ली सांत्वना भेंट 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और वे शाम 4:30 बजे छत्रपति संभाजीनगर से विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उसी दिन शाम 6:30 बजे वे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे और नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।





















